छत्तीसगढ़
स्मार्ट सीएम का स्मार्ट लॉकडाउन सभी वर्ग को राहत की सौगात
jantaserishta.com
18 April 2021 11:58 AM IST

x
कोरोना प्रभावित राज्यों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी
कोविड गाइड लाइन का पालन करें अफवाह व झूठी खबरों पर ध्यान न दें, बिना जरूरत बाहर न निकलें
कोरोना को रोकने के तीन बेरिकेट्स
विकेंड पार्टी पर पाबंदी
शनिवार-रविवार को पूर्ण कफ्र्यू
सोशल गेंदरिंग पार्टी रोकने स्व विवेक से काम ले पब्लिक
जसेरि रिपोर्टर
रायपुर। राज्य सरकार ने कोरोना की जांच और लगातार संख्या को बढ़ाने से रोकने के लिए जो कदम उठाए उससे परिणाम बहुत अच्छे संकेत आने के मिल रहा है। जांच का दायरा बढ़ते जा रहे हैं और मरीजों की संख्या उसी के अनुपात में ही बढ़ रही है, अधिक खतरनाक ढंग से महामारी नहीं बढ़ी है ऐसा कहा जा सकता है। लेकिन खतरा बरकरार है, सचेत रहना की आवस्यकता है, नियमों का पालन करना अतिआवश्यक है। अन्य राज्यों की तरह कोरोना की जांच तथा दवाइयों की कीमतों पर भी राज्य सरकार अंकुश लगा रखा है। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इलाज के खर्च की सीमा निर्धारित की है, जिसके स्वरूप में लोगों को सस्ते में इलाज और दवाइयां उपलब्ध हो रही है। जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। आने वाले दिनों में अन्य राज्भ भी इस तरह के स्मार्ट लॉकडाउन से परेरित होकर अपने राज्य में लोगों को राहत दे सकते है। बहुत कम समय में छत्तीसगढ़ सरकार का अच्छा प्रयास है जिसका लाभ सीधे मरीजों और उनके प्परिजनों को मिलते दिखाई दे रहा है। इसी तर्ज में राजस्थान सरकार ने कोरोना की जांच 350 रुपए में प्राइवेट हॉस्पिटलों में शुरू करने की घोषणा की है। यही पैटर्न छत्तीसगढ़ में भी लागू करनो में सभी प्राइवेट हॉस्पिटल वाले इसके लिए सहमति दे सकते हैं।
अपना सकती हैं वीकेंड लॉकडाउन की नीति : दिल्ली और अन्य प्रदेशों की तरह लॉक डाउन छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाया गया है, कुछ दिनों के बाद दिल्ली और अन्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी वीकेंड लॉकडाउन की नीति अपना सकती है । जिससे लोगों को पांच दिन तक सुचारू रूप से रोजगार और गरीब को 5 दिन की रोजगार की सुनिश्चित हो जाएगी जिससे उनकी गृहस्थी आसानी से चल पड़ेगी। बाहरी राज्यों में रोजगार के लिए निकले मजदूरों की अपने घर वापसी की सुविधा,उनके परिवार को दवाई और भोजन की व्यवस्था राज्य सरकार कर रही है। वहीं छोटे दुकानदारों को रोजमर्रा के लिए छोटी-छोटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने घर-घर सब्जी पहुंचाने की किसानों और सब्जी उत्पादकों को छूट दी है। इस तरह भूपेश सरकार ने राज्य के नागरिकों के साथ बाहर से आने वालों के लिए स्मार्ट लॉकडाउन लागू की है जिसमें नियमों के साथ सभी को तत्कालीक राहत पहुंचाए जाने की व्यवस्था की है।
सभी के लिए स्वीकार्यता की सहमति : कोरोना जैसी महामारी से लडऩे के लिए इससे अच्छा और कोई विकल्प नहीं है। सरकार ने सशर्त रियायतों के तौर छूट देकर स्मार्ट लॉकडाउन को सभी के लिए स्वीकार्यता की सहमति के रूप में देखा जा रहा है। इसलिए जरूररी है सोशल गैदरिंग, शादी, बर्थडे पार्टी होटलों में दूरी बनाए के लिए सरकार ने सभी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने की संख्या निर्धारित की है।
आम जनता को बड़ी राहत : आम जनता को बड़ी राहत की बात है, अब हर सामान और सब्जी सब चीज आसानी से घर पहुंचेगी, कॉलोनी के अंतर्गत ही मिल जाएगी। ऐसे में हम विनाशकारी कोरोना की महामारी से लडऩे के लिए तैयार हो सकते हैं। योगदान के लिए राज्य सरकार ने कलेक्टरों को जो फ्री हैंड दिया जिसके तहत सभी जिले के कलेक्टर को गरीब जनता का ख्याल करते हुए आमजनों को सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इस महामारी काल में भी स्मार्ट जीवन शैली सुचारू रूप से चलाने हेतु स्मार्ट तरीका निकाला, स्मार्ट लॉकडाउन, जिसकी जितनी तारीफ कम है। यह हम नहीं प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता कह रही है। थैंक्यू भूपेश सर ऐसा स्मार्ट विकल्प देकर दूसरे प्रदेशों के साथ पूरे देश दुनिया में एक मिसाल कायम किया है।
स्मार्ट लॉकडाउन वाला कड़वी दवा
इसे कहते हैं स्मार्ट सिटी के स्मार्ट लॉकडाउन वाला कड़वी दवा जिससे इलाज भी शर्तियां होती है। राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के लिए जरूरी कदमों को अति आवश्यक रूप से उठाकर आमजन की जरूरतों को समझते हुए अपने आदेशों को संशोधन करते हुए कोरोना महामारी से लडऩे के लिए प्रदेश की पौने तीन करोड़ जनता को इम्यूनिटी पावर दी है। जनता के हर प्रकार की उम्मीदों को कायम रखा और हर तरीके के संसाधनों की और आवश्यक दवाई और इंजेक्शन में उपलब्धता सुनिश्चित की। दाम और दामों की भारी कमी का आदेश जारी कर स्मार्ट लॉकडाउन स्मार्ट सिटी के लिए अति आवश्यक और लाभदायक साबित हो रहा है। गरीबों के लिए छोटे रोजगार के अवसर इस करुणा महामारी काल में उपलब्ध कराना अति आवश्यक था, छोटा किराना दुकानदार और सब्जी बेचने वाले अब पूरे लाक डाउन में नियमों के तहत प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर-घर जाकर अपना रोजगार चला सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





