छत्तीसगढ़

फ्रेंडशिप डे पर छोटे बच्चों ने कर दिया बड़ा काम

jantaserishta.com
7 Aug 2023 8:25 AM IST
फ्रेंडशिप डे पर छोटे बच्चों ने कर दिया बड़ा काम
x
छत्तीसगढ़.
उत्तर बस्तर कांकेर: फ्रेंडशिप दिवस के अवसर पर जिले में संचालित समस्त छात्रावासों में छोटे बच्चों ने 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों को ‘मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं’ लिखा हुआ फ्रेंडशिप बैंड बांधकर उन सभी से वायदा लिया। जिले के पीएमटी छात्रावास, पोस्ट मेट्रिक छात्रावासों में लाइवलीहुड कॉलेज के छात्रों के द्वारा स्विफ्ट मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मितान दिवस अर्थात मित्रता दिवस के अवसर पर अपने सभी सीनियर छात्रों को फ्रेंडशिप बैंड बांधा गया, जिसमें यह लिखा था ‘‘मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वाएं’’ बैंड बांधा गया और उनसे संकल्प करवाया गया कि वे सभी मतदान अवश्य करेंगे और लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करेंगे।
जिले के छात्रों में मित्रता दिवस की उत्सुकता देखी गई जिला प्रशासन के आव्हान पर सभी जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों को संकल्प पत्र भरने एवं उन्हें नाम जुड़वाया क्या स्लोगन के तहत मतदान देने हेतु प्रेरित किया गया। 08 अगस्त 2023 को जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालय में कक्षा नवमी एवं दसवीं के छात्रों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत सीनियर छात्रों को अनुरोध पत्र लिखा जायेगा, जिसमें मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। 10 अगस्त 2023 को सभी छात्रों के द्वारा अपने पेरेंट्स को अनुरोध पत्र लिखकर अनुरोध करेंगे कि 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़ने हेतु प्रेरित करेंगे और स्वयं भी मतदान करेंगे ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story