छत्तीसगढ़

डबरी किनारे मिले चप्पल और कपड़े, पानी कम कराया तो मिला लापता का शव

jantaserishta.com
24 Nov 2026 3:02 PM IST
डबरी किनारे मिले चप्पल और कपड़े, पानी कम कराया तो मिला लापता का शव
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बलरामपुर जिले के सौनी दादर गांव में डबरी में डूबने से 37 वर्षीय फिरोज राम की मौत हो गई। सोमवार सुबह से लापता फिरोज का शव मंगलवार सुबह खेत में बनी डबरी से मिला। परिजनों को डबरी के किनारे उनकी चप्पल और कपड़े मिले थे। इसके बाद पानी कम कराया गया, तब शव मिला।
फिरोज राम, अजय प्रसाद के बेटे थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने उन्हें देखा था। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में बनी डबरी के किनारे उनकी चप्पल और कपड़े मिले। इससे परिजनों को उनके डबरी में डूबने की आशंका हुई।
परिजनों ने डबरी में फिरोज की तलाश के लिए पानी कम कराया। मंगलवार सुबह उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर गणेश मोड़ चौकी से प्रधान आरक्षक मनोज लकड़ा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। चौकी में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story