छत्तीसगढ़

सो रहे कुत्ते की पिटाई, आरोपी युवक की हरकत CCTV में कैद

Nil dhankar
2 March 2024 1:01 PM IST
सो रहे कुत्ते की पिटाई, आरोपी युवक की हरकत CCTV में कैद
x
छग

दुर्ग। भिलाई में घर के बाहर सो रहे एक डॉगी की बेदम पिटाई का वीडियो सामने आया है। बाइक पर सवार होकर आए युवक ने बेजुबान को लाठी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमले के बाद डॉगी वहीं बेहोश हो गया।

चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो युवक उन्हें रौब दिखाते हुए वहां से चला गया। घटना के बाद लोगों ने कुत्ते का इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीपुल्स फॉर एनिमल नाम की संस्था ने सुपेला थाने में शिकायत की है। 29 फरवरी को कृष्णा नगर बजरंग चौक वार्ड नं. 08, सुपेला भिलाई की ये घटना बताई जा रही है। डॉगी 'शेरू' की पिटाई की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। डॉगी की जब चीखने की आवाज सुनाई दी तो पास के घर से बाहर निकलकर एक महिला ने इसका विरोध भी किया। लेकिन युवक नहीं माना और उसे बर्बरता पूर्वक पीटता रहा।


Next Story