
x
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18247/18248) में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोडऩे का निर्णय लिया है। यह सुविधा बिलासपुर से 1 मई से 31 मई 2025 तक और रीवा से 2 मई से 1 जून 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
यानी, इस एक महीने की अवधि में जो यात्री इस ट्रेन में यात्रा करेंगे, उन्हें अतिरिक्त स्लीपर कोच का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि इससे अधिकतम यात्रियों को सीटें मिल सकेंगी और प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत मिलेगी।
Next Story





