छत्तीसगढ़

थप्पड़ कांड: IAS रणबीर शर्मा द्वारा मारपीट मामले में जांच शुरू

Admin2
27 May 2021 10:29 AM IST
थप्पड़ कांड: IAS रणबीर शर्मा द्वारा मारपीट मामले में जांच शुरू
x

छत्तीसगढ़। सूरजपुर के पूर्व कलेक्टर रणबीर शर्मा के थप्पड़ मारने के मामले की जांच शुरू हो गई है। सरगुजा कमिश्नर पीड़ित नाबालिग और युवक दोनों का बयान किया है। मीडिया से अभी जानकारी साझा नहीं की गई है। 22 मई को कलेक्टर का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर का तबादला किया गया था। बता दें की सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा एक युवक के साथ मारपीट और मोबाइल छीन कर तोड़ने का वीडियो सामने आया है, यहां भी आरोप है की कलेक्टर ने एक नाबालिग के साथ मारपीट की है। वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रणबीर शर्मा को मंत्रालय में अटैच कर दिया गया है। लेकिन इस मामले में अब केंद्रीय कमीशन ने भी संज्ञान लेकर रणबीर शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने कहा है।

वहीं, कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा युवक की पिटाई और मोबाइल तोड़ने वाले मामले में बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली केंद्रीय एजेंसी नेशनल कमीशन फ़ॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट ने छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी को भेजा पत्र भेजकर मामले की जांच कर 7 दिन के भीतर कमीशन को रिपोर्ट भेजने कहा है।

Next Story