छत्तीसगढ़

काम की तलाश में निकले युवक का मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Nil dhankar
9 Jan 2022 3:56 PM IST
काम की तलाश में निकले युवक का मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
x
छग न्यूज़

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना इलाके में एक युवक का कंकाल पेड़ में लटका हुआ मिला है। मामले की जानकारी तब हुई जब गांव के कुछ लोग छिन्दपाठ जंगल में कटहल तोड़ने गये। तब उन्होंने वहां एक पेड़ पर नर कंकाल को लटका हुआ देखा। जिसके बाद इसकी सूचना गांव के कोटवार वर्मा कुमार को दिया।

बताया जा रहा है युवक चार महीने पहले काम की तलाश में घर से निकला दिया था। युवक की पहचान उसके कपड़ो से बिरेश कुमार पैकरा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक 4 महीने पहले झारखंड कमाने खाने काम करने जा रहा हूं, कहकर घर से निकला था। युवक की पहचान उसके कपड़ो से बिरेश कुमार पैकरा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story