छत्तीसगढ़

सीमेंट पाइप में कंकाल मिला, ग्रामीणों के बीच दहशत

Nilmani Pal
9 Jan 2026 1:27 PM IST
सीमेंट पाइप में कंकाल मिला, ग्रामीणों के बीच दहशत
x

खैरागढ़। जिले के पैलीमेटा गांव में दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे कंकाल मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई. यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पूरे वाकये से क्षेत्र में भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है.

सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करते हुए लापता व्यक्ति से जुड़े तथ्यों को खंगाला रही है.

घटना के बाद से पैलीमेटा गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति कई महीनों से लापता है. कंकाल मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी लापता ग्रामीण का हो सकता है. परिजन इस खबर से गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Next Story
null