छत्तीसगढ़

बुजुर्ग की हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, फटाखा फोड़ने मना किया था मृतक ने

Nilmani Pal
22 Oct 2025 7:25 AM IST
बुजुर्ग की हत्या करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, फटाखा फोड़ने मना किया था मृतक ने
x
छग

जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया। दीपावली में पटाखा फोड़ने की आपत्ति करने पर और पुरानी रंजिश पर बदमाशों ने हत्या की थी। दीपावली की देर रात पीछे से घर के भीतर घुसकर धारदार हथियार से हत्या की थी। हिरासत में 6 आरोपी कोटमीसोनार गांव के हैं, तो 1 आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है। वारदात की सूचना के बाद अकलतरा पुलिस ने सक्रियता दिखाई और बदमाशों को दबोच लिया।

दरअसल, कोटमीसोनार गांव के बालमुकुंद सोनी से गांव के कुछ बदमाश पुरानी रंजिश रखते थे। दीपावली की रात बालमुकुंद के घर के पास बदमाश पटाखे फोड़ रहे थे। बालमुकुंद की मां बुजुर्ग है और पटाखे की आवाज से उसे परेशानी हो रही थी। इस बात पर बालमुकुंद ने आपत्ति की। इस बात से बदमाश नाराज हो गए और पुरानी रंजिश तो रखते ही थे। फिर क्या था, बदमाशों ने घर के पीछे आकर बालमुकुंद सोनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

इस दौरान उसकी बुजुर्ग मां दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब उसने देखा तो खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और गांव के बदमाशों द्वारा हत्या करने के खुलासे के बाद कई टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ा गया। मामले में अकलतरा पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Next Story