छत्तीसगढ़

बीजापुर में 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

jantaserishta.com
12 Oct 2026 6:49 PM IST
बीजापुर में 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
x
छत्तीसगढ़.
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि, सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 35 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले सभी 6 नक्सली ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर क्षेत्र में सक्रिय रहे थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों की गतिविधियां ओडिशा और बीजापुर क्षेत्र में रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले माओवादियों में 4 माओवादी उड़ीसा के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रीय थे और 2 नक्सली बीजापुर के हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 4 PPCM और 2 पार्टी मेंबर शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सतीश मड़ावी जो कि PPCM हैं वो पहले ही नक्सल संगठन छोड़ चूका था और फरार था। पुलिस की टीम लंबे समय से सतीश की तलाश कर रही थी। वहीं सतीश के साथ बीजापुर के ही लालू ताती ने भी आत्मसमर्पण किया है। लालू ताती पार्टी मेंबर था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के बाद 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के सभी नक्सली क्षेत्रों से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है। प्रदेश के कई बड़े नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है और कई नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई को देखते हुए आत्मसमर्पण कर था। वहीं आज 6 नक्सलियों के सरेंडर के बाद एक सवाल फिर से सबके मन में आ रहा है कि, क्या अभी कई ऐसे नक्सली हैं जो छिपे हुए हैं और अब भी सक्रीय है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story