छत्तीसगढ़

खाए रत्नजोत के फल, शाम ढलते ही बिगड़ी 6 बच्चों की हालत

jantaserishta.com
20 Nov 2026 1:59 PM IST
खाए रत्नजोत के फल, शाम ढलते ही बिगड़ी 6 बच्चों की हालत
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अछोली गांव में रत्नजोत के फल खाने से एक ही परिवार के छह बच्चे बीमार हो गए। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे गांव के बड़े तालाब के पास गए थे। वहां पौधों से फल तोड़कर खाए।
कुछ देर बाद सभी को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द होने लगा। परिजन बच्चों को पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है।
जानकारी के मुताबिक, बच्चे शाम को तालाब के पास गए थे। वहां रत्नजोत के पौधे लगे थे। बच्चों को फल का स्वाद अच्छा लगा तो उन्होंने एक के बाद एक कई फल खा लिए। अंधेरा होने पर सभी घर लौट आए। घर पहुंचने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी होने लगी।
परिजन योगेश बंजारे ने बताया कि बच्चों से पूछने पर उन्होंने तालाब के पास रत्नजोत के फल खाने की बात बताई। इसके बाद परिजन सभी बच्चों को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले गए। बीमार बच्चों में प्रतीक बंजारे (9), आदित्य चेलक (7), जतिन चेलक (9), प्रवीण बंजारे (13), प्रकाश बंजारे (10) और दिव्यांश बंजारे (7) शामिल हैं।
योगेश के मुताबिक, सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं। जतिन ने बाकी बच्चों की तुलना में ज्यादा फल खाए थे। इस वजह से उसकी तबीयत ज्यादा खराब है। डॉ. बीएस ध्रुव ने बताया कि रत्नजोत के फल खाने से बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत हुई है। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है। चिंता की कोई बात नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story