पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में छह सीजेरियन डिलीवरी

रायपुर: किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अमूमन सप्ताह में एक या दो सीजेरियन डिलीवरी होती है। लेकिन यदि किसी सीएचसी में एक साथ छह सीजेरियन हों और वो भी तीन इमरजेंसी, तो हर कोई डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ को सेल्यूट करना चाहेगा। दुर्ग जिले के पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज छह सीजेरियन किए गए। तीन मामले तो इमरजेंसी थे। डेट निकल गई थी और बच्चा फंस गया था। बेहद जटिल इन ऑपरेशन्स को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ऐसा संयोग अब तक शायद ही किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ हो। सीएचसी स्तर के किसी अस्पताल में एक दिन में ही छह सीजेरियन डिलीवरी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की सुखद तस्वीर पेश करती है। यह भरोसा जगाती है कि कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं के मुकम्मल इंतज़ाम पहुंच रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





