
x
छग
Tilda तिल्दा: ट्रक चालकों से मारपीट, लूटपाट और स्टील फैक्ट्री के कैंटीन में तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से लूटा गया डीजल, नगदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात ग्राम सरोरा रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास ट्रक (CG 04 PG 9775 और CG 04 PG 0380) को रोककर आरोपियों ने चालकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान ट्रक के शीशे तोड़े गए और 30 लीटर डीजल व 25,500 रुपये नकद लूट लिए गए।
इसी रात आरोपियों ने संभव स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड सरोरा परिसर में घुसकर लेबर कॉलोनी और कैंटीन में रॉड से हमला किया और तोड़फोड़ की। बताया गया कि मुख्य आरोपी लक्की उर्फ जयमोहन शर्मा ने कैंटीन संचालन के बदले अवैध रकम और शराब के लिए पैसे की मांग भी की थी। मामले में नेवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी लक्की शर्मा को पकड़ा, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर डीजल, 12,000 रुपये नकद, एक कार और पल्सर बाइक जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Next Story





