छत्तीसगढ़

एयरगन से फायरिंग, सड़क पर पानी के छींटे पड़ने के बाद बिगड़ी बात

jantaserishta.com
30 Aug 2026 5:03 PM IST
एयरगन से फायरिंग, सड़क पर पानी के छींटे पड़ने के बाद बिगड़ी बात
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: कल रात कोतरारोड थाना क्षेत्र में रिलायंस मार्ट के सामने सड़क पर पानी के छींटे पड़ने की बात को लेकर दो व्यक्तियों के बीच हुई मामूली कहासुनी उस समय गंभीर हो गई, जब एक व्यक्ति ने पिस्टलनुमा हथियार निकालकर फायर कर दिया। हालांकि घटनास्थल से मिले हथियार की जांच आर्म्स एक्सपर्ट से कराने पर उसके एयरगन पिस्टल होने की पुष्टि हुई है। मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रामबाग कोतरारोड निवासी खुशहाल अग्रवाल पिता अरूण अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वह कोतरारोड के पास पोहेवाला कैफे संचालित करता है। 29 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे वह घर से पैदल कोल्ड ड्रिंक लेने निकला था। रिलायंस मार्ट के सामने मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 6711 से जा रहे व्यक्ति ने उसके ऊपर सड़क का पानी छिटका दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
प्रार्थी के मुताबिक, वाहन चालक वापस आया और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने हाथापाई की तथा अपने पास रखे पिस्टलनुमा हथियार से खुशहाल के सिर को निशाना बनाकर दो बार फायर किया। खुशहाल नीचे बैठ गया, जिससे फायर की चपेट में आने से बच गया। इसके बाद आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
आर्म्स एक्सपर्ट की जांच में एयरगन पिस्टल निकला हथियार
घटना के बाद पुलिस ने मौके से मिले पिस्टलनुमा हथियार को आर्म्स एक्सपर्ट से परीक्षण कराया। जांच में यह एयरगन पिस्टल पाया गया, जिसमें सामान्य गोली के स्थान पर छर्रे का इस्तेमाल होता है। इस प्रकार की एयरगन/एयर पिस्टल बाजार में पक्षियों आदि को मारने के लिए उपलब्ध होती हैं और इनके सामान्य उपयोग के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती।
मोटरसाइकिल के आधार पर आरोपी की पहचान, तलाश जारी पुलिस ने घटनास्थल, मोटरसाइकिल के दस्तावेज और गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान हर्षवरन सिंह गोतरा पिता सुरेन्द्र मोहन सिंह, उम्र 44 वर्ष, निवासी जालंधर पंजाब, वर्तमान पता ग्राम तेंदूडिपा, कलमी, रायगढ़ के रूप में की है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस की टीमें आरोपी की पतासाजी में लगातार जुटी हुई हैं। पुलिस द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story