छत्तीसगढ़
रायपुर तेलीबांधा चौक के नामकरण पर भ्रम दूर, महापौर मीनल चौबे ने बताई पूरी सच्चाई
jantaserishta.com
8 Oct 2026 12:37 PM IST

x
देखें वीडियो .
रायपुर: तेलीबांधा चौक को “सेवा ज्योति संकल्प चौक” नाम दिए जाने संबंधी घोषणा के बाद साहू समाज के बीच इसे लेकर कुछ भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसी संदर्भ में साहू समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर मीनल चौबे से भेंट कर अपनी बात रखी, इस दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा और एमआईसी सदस्य संतोष साहू की महापौर कार्यालयीन कक्ष में उपस्थिति रही ।
महापौर मीनल चौबे से हुई चर्चा के दौरान स्पष्ट किया गया कि “सेवा ज्योति संकल्प चौक” के रूप में प्रस्तावित स्थान रिंग रोड एवं तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्राई-जंक्शन का ट्रैफिक आइलैंड है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नामकरण के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है और न ही इन चौकों का नामकरण “सेवा ज्योति संकल्प चौक” के रूप में किया गया है।
अतः प्रस्तावित “सेवा ज्योति संकल्प चौक” केवल रिंग रोड एवं तेलीबांधा थाना के समीप स्थित ट्राई-जंक्शन के ट्रैफिक आइलैंड को ही संदर्भित करता है। महापौर मीनल चौबे द्वारा साहू समाज के प्रतिनिधियों को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया गया कि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित चौकों के नामकरण को लेकर किसी प्रकार का प्रस्ताव नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





