छत्तीसगढ़

जमीन में बैठकर एसडीएम ने लगाई चौपाल

Nil dhankar
24 Jun 2022 5:48 PM IST
जमीन में बैठकर एसडीएम ने लगाई चौपाल
x

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रिया गोयल ने आज ग्राम भटगांव, बछेरा और जमकुही में चाौपाल लगाकर आमलोगों की राशन, पेंशन, खाद, बीज, विद्युत, पेयजल, राजस्व प्रकरण, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र आदि समस्याओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निराकरण कर संबंधितों को राहत पहंुचाई और मौके पर निराकरण नहीं होने वाले प्रकरणों को जांच उपरांत निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Next Story