कुरूद निवास में विधायक अजय चंद्राकर को बहनों ने बांधी राखी
धमतरी। कुरूद निवास में विधायक अजय चंद्राकर को बहनों ने राखी बांधी। उन्होने सोशल मीडिया में लिखा, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज कुरूद निवास में विधानसभा क्षेत्र की बहनों से राखी बांधवाकर अपार आत्मीय प्रेम और स्नेह का आशीर्वाद पाया।
यह पर्व केवल राखी के धागे की पवित्रता नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि के संकल्प का प्रतीक है। भाई-बहन के अटूट रिश्ते और रक्षा के भाव को और मजबूत करने वाला यह दिन, बहनों के प्रेम और आत्मीयता को प्रणाम।
आज देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-संपन्नता की कामना करती हैं। इसके बदले भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर संरक्षण और स्नेह देने का वचन देते है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा काल का कोई प्रभाव नहीं है, जिससे पूरे दिन राखी बांधना शुभ माना जा रहा है। बहनें सुबह से ही भाई की कलाई पर राखी बांधना शुरू कर दी है।







