छत्तीसगढ़

बड़बड़ा रही भाभी की देवर ने कर दी पिटाई, भैंस को लेकर खड़ा हुआ बखेड़ा

Nilmani Pal
23 Aug 2022 4:13 AM GMT
बड़बड़ा रही भाभी की देवर ने कर दी पिटाई, भैंस को लेकर खड़ा हुआ बखेड़ा
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भैंस को लेकर भाभी और देवर के बीच विवाद थाने पहुंच गया। दरअसल, राजधानी से लगे गांव में भैंस गायब होने की बात को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने अपनी भाभी और बड़े भाई की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी की है।

मंदिर हसौद थाने में तेजिन बाई बंजारे ने अपने देवर सतीश बंजारे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ग्राम चीचा निवासी महिला तेजिन का डेरी का काम है। अपनी आठ भैंस को चरने के लिए छोड़ा था। शाम को छह भैंस वापस आ गईं। दो के नहीं आने पर महिला के ससुर खोजने चले गए।

वहीं पर महिला का देवर सतीश बंजारे बैठा था। महिला ने कहा कि खोजने की बात को लेकर कहा कि जिसका मवेशी है उसी को दर्द होगा। इस बात से सतीश नाराज हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद महिला के पति देवनारायण बंजारे से भी मारपीट की। मारपीट में दोनों को चोट आई है।

Next Story