![भाभी, देवर और पति: युवक की हत्या कर देवरानी पर लगाया गंभीर आरोप, महिला गिरफ्तार भाभी, देवर और पति: युवक की हत्या कर देवरानी पर लगाया गंभीर आरोप, महिला गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/07/23/1191633-cg.webp)
छत्तीसगढ़। जिला बलरामपुर से हत्या की ऐसी वारदात सामने आई है, जो रिश्तों को शर्मसार करने वाली है, तो उतनी ही ज्यादा सनसनीखेज भी है। इस पूरे मामले में पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसका देवर से नाजायज संबंध था। इसकी भनक देवरानी को लग गई, तो उसका अपने ही पति से जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित करा दिया।
मामले में आरोपी महिला बिराजो मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में जो हकीकत सामने आई है, उसके मुताबिक पूरी वारदात के पीछे वजह नाजायज रिश्ता था, जिसे बनाए रखने के लिए हत्या जैसी संगीन वारदात को खुद पत्नी ने अंजाम दिया और पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला बिराजो का अपने देवर से अवैध रिश्ता था। इसकी जानकारी देवरानी को लग गई, तो बिराजो ने अपने पति को छककर शराब पिला दी, उसके बाद अपनी देवरानी को पति से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। बिराजों की इस हरकत से नाराज देवरानी अपने मायके चली गई और माता-पिता को हकीकत से अवगत करा दिया।
अवैध संबंधों की जानकारी मिलने के बाद बिराजों की देवरानी के मायके वालों ने बिराजों के पति रामबरन को बुलाकर उसकी धुनाई की, इसके बाद देवर और बिराजो की भी पिटाई की गई। बिराजो ने इस मौके को भुनाया और घर लौटकर उसने अपने पति का रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसका आरोप उसने देवरानी के मायके वालों पर डाल दिया। हालांकि पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हो गया और बिराजो का पूरा प्लान फेल हो गया। सनावल पुलिस ने मामले में आरोपी व उसके देवर से कड़ी पूछताछ की तो बताया कि हमारे और भाभी के बीच में पिछले 2 वर्षों से अवैध संबंध था। इसी संबंध को बचाए रखने के लिए मैंने अपने पति की जान ली है।आरोपी महिला के बयान के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करते हुए जेल दाखिल कर दिया है।