छत्तीसगढ़

भाई की गिरफ्तारी पर बहन ने किया हंगामा, घंटो तक थाने में हुआ ड्रामा

Nil dhankar
8 Oct 2024 11:19 AM IST
भाई की गिरफ्तारी पर बहन ने किया हंगामा, घंटो तक थाने में हुआ ड्रामा
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। थाने के सामने एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया है। महिला की हरकत देखकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। दरअसल, महिला अपने भाई को छुड़ाने के ​लिए थाने पहुंची थी। पुलिस ने जब उनके भाई को नहीं छोड़ा तो महिला ने थाने के सामने हंगामा किया। Civil Line Police Station

जानकारी के अनुसार, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला के पति और उसके भाई के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के तलाक के मुकदमे के दौरान महिला के भाई के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी ​थी। पुलिस ने महिला के भाई को गिरफ्तार कर लिया था।

तभी महिला अपने भाई को छुड़वाने के लिए थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उनके भाई को छोड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया।

Next Story