छत्तीसगढ़

सिरपुर महोत्सव 2026 : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम

Nil dhankar
2 Feb 2026 2:18 PM IST
सिरपुर महोत्सव 2026 : महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम
x

महासमुंद। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर महानदी तट पर शाम 7ः30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए।

विधायक सिन्हा ने अपनी धर्मपत्नी प्रिया सिन्हा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलन किया तथा श्रद्धा भाव से महानदी आरती संपन्न की। उन्होंने महानदी तट पर दीपदान कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। महानदी आरती के दौरान संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, शंख ध्वनि एवं मधुर भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और भावनाओं के साथ आरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव किया। महानदी के पावन तट पर प्रज्ज्वलित सैकड़ों दीपों की जगमगाहट, लहरों पर पड़ती रोशनी और सामूहिक आरती का मनोहारी दृश्य उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर गया।

Next Story