छत्तीसगढ़

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
2 April 2022 2:55 PM GMT
सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस
x
छत्तीसगढ़

रायगढ़। थाना चक्रधर नगर में शाम एक ऐसा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया जहां बात बिगड़ने पर दोपहर सिरफिरे आशिक ने चाकू और पत्थर से युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया। जबकि खून से लतपथ युवती घण्टे भर घटना स्थल पर पडी रही।

उसे ऐसी हालत में देख किसी ने परिजनो को सूचना दी। आनन.फानन में युवती को जिला अस्पताल लाया गया। जहा गंभीर अवस्था में युवती का इलाज जारी है। शरीर से बहूत ज्यादा खून बह जाने के कारण युवती की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने हमलावर युवक का नाम प्रशांत सोनी निवासी चांदनी चौक बताया।

जो आदतन बदमाश किस्म का लड़का था। वह लम्बे समय से युवती को परेशान कर रहा था। इसके संबंध में परिजनो ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा रखी थी। घटना के बाद परिजन पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है। वहीं युवती का इलाज करने वाले डाक्टर राजू पटेल ने बताया कि आहत युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सर और चेहरे पर गहरे चोट आए है।

घटना के बारे में जानकारी देते कहा कि आज दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट में यह घटना कारित की गई थी। हमने आरोपी लड़के के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाशी भी जारी है। जल्दी ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। पूर्व में लड़के के खिलाफ थाने में अपराध कायम किया गया था। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है। युवती के परिजनो का बयान दर्ज किया जाना है।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story