छत्तीसगढ़
SIR कार्यक्रम: जब जिम्मेदारी बन जाए जुनून...एक BLO ये भी
jantaserishta.com
27 Nov 2025 8:45 AM IST

x
प्रोत्साहित किया.
बिलासपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने का अनोखा तरीका जिला प्रशासन ने अपनाया है। इसी क्रम में तखतपुर ब्लॉक के ग्राम बेलपान की बीएलओ दशमत ध्रुव को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और विशेष रूप में उनके परिवार के साथ मनोरंजन का पूरा दिन देकर स्पेशल बना दिया।
कलेक्टर ने जिले में पहली बार ऐसे सम्मान की शुरुआत की है, जिसमें बीएलओ को उनके परिवार के साथ मैग्नेटो मॉल में पसंदीदा फिल्म दिखाने और लंच की विशेष व्यवस्था की गई। दशमत ध्रुव ने निर्धारित समय सीमा में 420 मतदाताओं का शत–प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा किया, जिसके बाद उन्हें यह सम्मान दिया गया।
उन्होंने कहा कि गांव में बाहर से आई बहुओं के डेटा एकत्र करने में प्रारंभिक कठिनाई आई, लेकिन उन्हें पूरी जानकारी समझाने के बाद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो सके। इससे उनका संपूर्ण कार्य समय पर पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि वे अपना कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से किया जिससे लक्ष्य पूरा हो सका। उन्होंने कहा कि कलेक्टर द्वारा सम्मानित किए जाने पर वे बहुत खुश है और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। साथ ही पुरस्कार स्वरूप परिवार साहित फिल्म देखने और लंच ने उनके उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है, भविष्य में भी अपने कार्य और दायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से करेंगे। उन्होंने बताया कि मॉल में उन्होंने 120 बहादुर फिल्म का आनंद लिया।
Tagsमतदाता सूचीविशेष गहन पुनरीक्षणबीएलओ दशमत ध्रुवबीएलओVoter listspecial intensive revisionBLO Dashmat DhruvBLO
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





