छत्तीसगढ़
SIR लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
27 Oct 2025 6:33 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र की जड़ों को और सशक्त बनाएगा। सही एवं अद्यतन मतदाता सूची पारदर्शी तथा निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद होती है, और यह पहल उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। सांसद अग्रवाल ने कहा कि बिहार में इस प्रक्रिया की सफलता यह दर्शाती है कि यदि पारदर्शिता और तकनीक-आधारित प्रणाली को प्राथमिकता दी जाए।
मतदाता सूची की त्रुटियाँ न्यूनतम की जा सकती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ में भी SIR सर्वे मतदाता पंजीकरण को और अधिक सटीक बनाएगा जिससे जनप्रतिनिधि प्रणाली और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हर नागरिक की भागीदारी सर्वोपरि है। अतः सभी पात्र नागरिक अपने नाम का मतदाता सूची में सत्यापन अवश्य करें, और जिनका नाम अब तक शामिल नहीं हुआ है, वे शीघ्र अपना पंजीकरण करवाएं। यही सहभागिता लोकतंत्र को सशक्त बनाती है और समाज के हर वर्ग को उसकी आवाज देता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





