छत्तीसगढ़

SIR अभियान : सरोना, डीडी नगर, सुन्दर नगर और रायपुरा में महापौर मीनल ने किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

Nil dhankar
28 Nov 2025 9:57 AM IST
SIR अभियान : सरोना, डीडी नगर, सुन्दर नगर और रायपुरा में महापौर मीनल ने किया प्रत्यक्ष निरीक्षण
x

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रगतिरत एसआईआर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सुन्दर नगर, रायपुरा, डी डी नगर, सरोना आदि विभिन्न स्थानों में किया.

महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों, अधिकारियों, बीएलओ से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ड्यूटी पर लगाए गए जोन कार्यालय में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों की कंप्यूटर पर डाटा एंट्री करवा रहे बीएलओ से चर्चा की और एसआईआर कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करवाने कहा.

महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के रहवासी सभी मतदाता नागरिकों से जागरूकता का परिचय देते हुए गणना पत्रक को तत्काल भरकर सम्बंधित बीएलओ को देकर लोकतंत्र मजबूत बनाने में सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील पुनः की. महापौर मीनल चौबे ने बीएलओ द्वारा घर - घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण के अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और सभी मतदाताओं से गणना पत्रक में सही और स्पष्ट जानकारी देकर बीएलओ को सहयोग कर लोकतान्त्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने सहभागी बनने की एक बार पुनः विनम्र अपील की.

Next Story
null