छत्तीसगढ़
सिन्हा कलार समाज के द्वारा राजनांदगांव से रोशनी सिन्हा को प्रत्याशी बनने की मांग
jantaserishta.com
1 Sept 2023 7:57 PM IST

x
छग
राजनादगांव: छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार डडसेना समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा के द्वारा एक अहम बैठक आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय पार्टी के सक्रिय नेताओ को उनके गतिविधि और मजबूत दावेदारी किए हुऐ व्यक्ति को टिकट दिलाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसी तारतम्य मे राजनादगांव की सक्रीय नेत्री प्रदेश प्रतिनिधि व छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव श्रीमती रोशनी सिन्हा को राजनादगांव विधानसभा के प्रत्याशी बनाने की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेश कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय दीपक बैज से की गई ,चूंकि रोशनी सिन्हा लम्बे अरसे से राजनीति मे सक्रिय रूप से संगठन का कार्य करते आ रहीं है। शहर महिला कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप मे राजनीति की शुरुआत करने के पश्चात उनके सक्रियता व कर्मठता को देखते हुए एक अहम जिम्मेदारी राजसभा सांसद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महिला अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के द्वारा जिला शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी गई। इस बीच मे कोरोना जैसे भीषण महामारी मे भी पार्टी के हित को ध्यान मे रखते हुए निष्ठा वा ईमानदारी पूर्वक काम करी, इसीलिए इसके कार्यप्रणाली से खुश होकर उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के समय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष निट्टा डिसूजा जी के द्वारा प्रयागराज जिले के फाफामऊ विधानसभा चुनाव मे पर्यवेक्षक नियुक्त की गई , उसे भी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए 10 दिन तक महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा पर कार्य करती रहीं। रोशनी सिन्हा के सक्रियता को देखकर सिन्हा समाज के द्वारा राजनादगांव विधानसभा की प्रत्याशी बनाने की मांग की जा रही है क्योंकि ऐसी सशक्त महिला को कॉंग्रेस पार्टी प्रत्याशी बनाती है तो निश्चित तौर पर समाज ,प्रदेश व राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी जिससे समाज को नए आयाम गढ़ने मे मदद मिलेगा। इस अवसर पर युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा युवा मंच प्रदेश उपाध्यक्ष नंदू सिन्हा, किरण सिन्हा, कौशल सिन्हा, कुन्दन कुमार सिन्हा, रिखीराम सिन्हा, अशोक सिन्हा, अमरकांत सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, दीपक सिन्हा,डॉ घनश्याम सिन्हा,राजनांदगांव विधनसभा के दावेदार रोशनी सिन्हा, खुज्जी विधानसभा के दावेदार तरुण सिन्हा, और धमतरी से अंबिका सिन्हा मौजूद थे।
Tagsराजनांदगांवराजनांदगांव न्यूज़कांग्रेसकांग्रेस पार्टीरोशनी सिन्हाRajnandgaonRajnandgaon NewsCongressCongress PartyRoshni Sinha
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





