छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम में सिंगिंग आइडल-2022 का आयोजन 1 मई को, हिंदी और छत्तीसगढ़ी में होगा गायन

Nil dhankar
16 April 2022 4:44 PM IST
रायपुर नगर निगम में सिंगिंग आइडल-2022 का आयोजन 1 मई को, हिंदी और छत्तीसगढ़ी में होगा गायन
x

रायपुर। स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की स्मृति में रायपुर नगर निगम का संस्कृति विभाग शहर में सिंगिंग आइडल-2022 का आयोजन एक मई को करने जा रहा है। इस सिंगिंग आइडल के जरिए निगम प्रशासन ने शहर के 16 से 18 साल तक के बच्चों की गायन प्रतिभा को संवारने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए शनिवार 16 अप्रैल को पहला आडिशन और दूसरा आडिशन 23 अप्रैल को निगम मुख्यालय भवन में होगा। इसके बाद एक मई को ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा।

रायपुर नगर निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष व एमआइसी सदस्य ने बताया कि पिछले दो साल से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप रहा। इस प्रकोप से शहर भी अछूता नहीं रहा। कोरोना संकट काल ने आम जनजीवन को समेट कर रख दिया था। शहर में लोगों की प्रतिभा को वापस जगाने के लिए संस्कृति विभाग ने यह पहल की है। इसके जरिए संगीत के क्षेत्र में पहचान बनाने की चाहत रखने वाले प्रतिभावान बच्चों को मंच दिया जाएगा।

Next Story