छत्तीसगढ़
सिंहदेव के भतीजे को बनाया निशाना, मारपीट के बाद लूट
jantaserishta.com
9 Sept 2026 5:04 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: शहर में मारपीट और लूट का एक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव के साथ रास्ता रोककर मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के समलाया मंदिर के पास की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अभिरत सिंहदेव किसी काम से जा रहे थे, इसी दौरान कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी जेब में रखे करीब 2500 रुपये भी निकाल लिए गए।
मामले में आदतन अपराधी बताए जा रहे राज बंगाला और गोलू पठान समेत करीब 4-5 युवकों के खिलाफ मारपीट और लूट के आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद अभिरत सिंहदेव ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच के साथ नामजद और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





