छत्तीसगढ़

गायक कैलाश खेर आज रायपुर में

Nil dhankar
24 April 2023 9:42 AM IST
गायक कैलाश खेर आज रायपुर में
x

रायपुर, चंदखुरी में माता कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया गया है. माता कौशल्या महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्तिगीत और भजनों से माता कौशल्या धाम राममय हो गया. चंदखुरी स्थित माता कौशल्या धाम में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए.

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का जायजा भी लिया. उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष समेत मौजूद लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया. वहीं कैलाश खेर महोत्सव के आखिरी दिन यानी आज दर्शकों के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे.




Next Story