छत्तीसगढ़

सिंधी काउंसिल का निःशुल्क गुलाल वितरण महावीर नगर से प्रारंभ

Shantanu Roy
26 Feb 2026 6:17 PM IST
सिंधी काउंसिल का निःशुल्क गुलाल वितरण महावीर नगर से प्रारंभ
x
छग
Raipur. रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा छह दिवसीय निशुल्क गुलाल वितरण का प्रथम दिन पर बहुत बड़ी संख्या में गुलाल वितरण किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा रायपुर नगर निगम पार्षद एवम एम आई सी सदस्य अनामिका सिंह के वार्ड महावीर नगर से गुलाल वितरण का शुभारंभ किया गया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा हमारा मकसद हर व्यक्ति शांति और सदभाव से हर्बल गुलाल से होली खेले और सभी आपसी भाईचारे का संदेश दे और सुखी होली गुलाल के साथ खेले वार्ड पार्षद डॉ अनामिका सिंह ने कहा होली में थोड़ा सेहत का ध्यान रखे।

मिलजुलकर त्योहार मनाए विशेष अतिथि अनुज गोयल ने कहा सिंधी काउंसिल का कार्य बहुत सराहनीय है इस अवसर पर पार्षद अनामिका सिंह सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ मोहन होतवानी युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना नितिन कृष्णानी आकाश मेघानी विशाल पार्चवानी लवीश मोटवानी पंकज देंगवानी मोहित खटूजा मोहित चंचलानी उपस्थित थे।
Next Story