छत्तीसगढ़
Team India को सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने दी बधाई
Shantanu Roy
30 Jun 2024 12:25 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में सिंधी काउंसिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बधाई दी है और जयस्तंभ चौक पर रायपुरियंस में ख़ुशी की लहर दौड़ उठी है।
भारत टी-20 वर्ल्ड कप जीत गया है। इस जीत के साथ ही रायपुर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। इस दौरान जयस्तम्भ चौक पर जमकर आतिशबाजी और पटाखे फोड़े गए। रायपुरियंस पूरी तरह जीत के जश्न में डूबे नजर आए। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया है। यह मैच काफी रोमांचक रहा। भारत की बैटिंग में शुरुआती विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने पारी को संभाल लिया। जिसने अंतिम जीत में बड़ा योगदान दिया। भारत के मैच जीतते ही यंगस्टर्स बाइक लेकर जयस्तंभ चौक पहुंच गए।
खास बात ये रही कि वर्ल्ड कप की जीत की खुमारी में सभी अनजान लोगों को भी बधाई देते दिखाई दिए। भारत के विश्व कप जितने पर शनिवार देर रात जगह जगह फटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया। पान दुकान से लेकर चौक चौराहों पर युवाओं की भीड़ सड़क पर उतर गई। इस दौरान भारतीय टीम की शानदार प्रदर्शन पर दिवाली की तरह उत्सव मनाया। चौक पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की बधाई दे रहे हैं। लोगों के भारी में संख्या में आने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





