सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया ने किया वरिष्ठ डॉक्टरों का सम्मान

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने पांच वरिष्ठ डॉक्टर गण की किया सम्मान सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया सिंधी समाज के सीनियर डॉक्टर जो अपनी वर्षो से सेवा करते आ रहे है,
ऐसे सीनियर्स डॉक्टर का सम्मान का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमे डॉ बालचंद आहूजा, डॉ जी डी सुंदरानी, डॉ वी वाधवानी, डॉ जगदीश मेघानी, डॉ अशोक सुंदरानी को सम्मानित किया गया डॉ बालचंद आहूजा 1967 में एमबीबीएस पास किया और अपनी निजी प्रैक्टिस चालू की और पचपन साल से अपनी सेवा देते आ रहे है डॉ जी डी सुंदरानी जी भी बहुत वरिष्ठ डॉक्टर है और लगभग पचास साल से प्रैक्टिस कर रहे है डॉ वी वाधवानी भी बहुत लंबे समय से चिकत्सा के क्षेत्र में है और बहुत से निशुल्क कैंप इन्होंने लगाए है डॉ जगदीश मेघानी शिशु रोग विशेषज्ञ है और पच्चीस वर्ष से सेवा दे रहे है और लगातार गरीब बस्ती में और पूरे छत्तीसगढ़ के गांव में जाकर अपनी निशुल्क सेवा देते आ रहे है और बहुत बच्चो की गंभीर बीमारी के बहुत जानकर डॉक्टर है बहुत ही बड़ा अनुभव रहा है साथ में निशुल्क दवाई भी ये प्रदान करते है डॉ अशोक सुंदरानी भी शिशु रोग विशेषज्ञ है और बहुत अनुभवी डॉक्टर है और लगातार ये मानव सेवा लगातार करते आ रहे है आज के आयोजन में डॉ गजवानी,ललित जैसिंघ,मुकेश पंजवानी,गौरव मंधानी उपस्थित थे।





