
धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध त्वरित, प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में थाना नगरी पुलिस द्वारा उच्च सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए चार अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर विशेष टीमों का गठन कर सुनियोजित रणनीति के तहत एक साथ दबिश दी गई। मुखबिर सूचना एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई इस सघन कार्यवाही में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के ठिकानों का भंडाफोड़ किया गया तथा मौके पर ही अवैध सामग्री को विधिवत नष्ट किया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
कुछ स्थानों पर कच्ची महुआ शराब निर्माण में उपयोग की जा रही भट्टियों को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में लाहान (पानी में भिगाया हुआ कच्ची महुआ) को मौके पर ही नष्ट किया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।
निर्मला नवरंग (45 वर्ष), साकिन स्वापारा छिपली, थाना नगरी
लल्लन कुमार नवरंग (61 वर्ष), साकिन छिपली जंगलपारा, थाना नगरी
फगनी बाई (45 वर्ष), साकिन छिपको जंगलपारा, थाना नगरी





