छत्तीसगढ़

विधायक की सादगी: कार्यक्रम में बर्तन साफ करते नजर आए

Nil dhankar
18 Aug 2022 8:09 AM IST
विधायक की सादगी: कार्यक्रम में बर्तन साफ करते नजर आए
x
छग

केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक संतराम नेताम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक संतराम नेताम बरसते पानी के बीच बर्तन साफ करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 14 अगस्त का है। दरअसल तिरंगा पदयात्रा के समापन पर विधायक जी ने भोज का आयोजन किया था।

जब भीड़ ज्यादा हो गई और बर्तन कम पड़ने लगे तो विधायक ने खुद ही बर्तन साफ करने का बीड़ा उठाया। विधायक जी को बर्तन साफ करते देख कई और नेता-कार्यकर्ता भी सहयोग के लिए आगे आए।

विधायक ने खुद को आम नागरिक बताते हुए कहा कि कोई भी काम करने में शर्म नहीं आनी चाहिए। बता दें कि विधायक संतराम नेताम की ट्रैक्टर चलाते, ताड़ी पीते, पौधारोपण करते कई वीडियो वायरल हैं। बर्तन साफ करते विधायक की ये सादगी लोगों का दिल जीत रही है।


Next Story