छत्तीसगढ़

सिहावा पुलिस की तत्परता, महुआ शराब की अवैध बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
8 Nov 2025 3:49 PM IST
सिहावा पुलिस की तत्परता, महुआ शराब की अवैध बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
x

धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिहावा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी यशपाल नेताम पिता सुकालूराम नेताम उम्र 31 वर्ष निवासी बेलरगांव चार्लीपारा, थाना सिहावा के कब्जे से 06 लीटर महुआ शराब, अनुमानित मूल्य 1,200/- रूपये जब्त की गई। थाना सिहावा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 72/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी है।

आरोपी का नाम

यशपाल नेताम पिता सुकालूराम नेताम उम्र 31 वर्ष निवासी बेलरगांव चार्लीपारा, थाना सिहावा,जिला धमतरी (छ.ग.)

Next Story