छत्तीसगढ़

पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के आसार? CM साय बोले- सरकार बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार

jantaserishta.com
20 Nov 2026 3:03 PM IST
पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के आसार? CM साय बोले- सरकार बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटवारियों की हड़ताल को लेकर बड़ा बयान देते हुए उन्हें काम पर वापस लौटने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि, सरकार पटवारियों से संवाद करने के लिए पूरी तरह तैयार है और उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार भी किया जाएगा, लेकिन इसके लिए पटवारियों को पहले काम पर लौटना होगा।
19 नवंबर को बलौदाबाजार जिले के सुहेला प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, सभी को अपने काम पर आना चाहिए और जनता की सेवा करनी चाहिए। सरकार बातचीत के लिए बिल्कुल तैयार है। पटवारियों की जो भी वाजिब मांगें होंगी, उन्हें सरकार पूरा करने का प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री ने पटवारियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि, पटवारी भी किसी न किसी किसान परिवार से आते हैं। वे भी किसी परिवार के बेटे और भाई हैं। ऐसे में उन्हें किसानों की परेशानियों और तकलीफों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और कहीं कोई परेशानी नहीं हो रही है, फिर भी पटवारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम पर वापस लौटना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, पटवारी काम पर लौटें और सरकार के साथ संवाद करें। उनकी मांगों पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा। इतना ही नहीं, हड़ताल के दौरान पटवारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
मुख्यमंत्री के इस बयान को पटवारी आंदोलन के बीच सरकार की ओर से बातचीत और समाधान का एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। एक तरफ सरकार ने जायज मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया है, वहीं दूसरी तरफ पटवारियों से हड़ताल समाप्त कर जनता और किसानों के हित में काम पर लौटने की अपील की है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री की इस अपील के बाद पटवारी संगठन क्या रुख अपनाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story