छत्तीसगढ़

केन्द्र के कृषि कानूनों को निरस्त कराने शहर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जारी

Nilmani Pal
28 Oct 2020 6:20 AM GMT
केन्द्र के कृषि कानूनों को निरस्त कराने शहर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान जारी
x
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध कर रही है

रायपुर। मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम से आवेदन बनाया गया। इसमें तीनों काले कानून को निरस्त करने की मांग की गई है। पुरानी बस्ती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तीनों कानूनों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। पुरानी बस्ती, लिली चौक, लोहार चौक,लाखे नगर में यह अभियान चलाया गया। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने दुकानदारों और उपभोक्ताओं को विस्तार से केन्द्र के कानूनों के बारे में समझाया। बताया कि किस प्रकार इस तीनों कानून के माध्यम से पूंजीपतियों का किसानों के ऊपर अधिकार होगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत किस प्रकार जमाखोरी और कालाबजारी को बढ़ावा मिलेगा। शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में चलाया जाएगा। 20 हजार से भी अधिक की संख्या में रायपुर शहर के व्यपारियों, उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर कराकर इस कानून का विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भोजकुमारी यदु, ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता शर्मा, जी.श्रीनिवास,राजू नायक,दिलीप फरीकार,महावीर देवांगन, विक्रांत सिरके, सुयश शर्मा, अंबे बाघमार, प्रशांत यादव, सुजीत चौहान, राजेपुरी गोस्वामी, विकास जैन, शब्बीर खान, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Story