छत्तीसगढ़

बीमार पिता की पिटाई, घर पहुंचते ही टूट पड़ा बेटा

Janta Se Rishta Admin
6 July 2022 8:39 AM GMT
बीमार पिता की पिटाई, घर पहुंचते ही टूट पड़ा बेटा
x

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के मिनीबस्ती में रहने वाले युवक ने अपने बीमार पिता की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसकी मां बीच-बचाव करने आई तो उनको भी मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाले दशरथ कुर्रे कुछ दिनों से बीमार हैं। इसके कारण वे घर में ही रहते हैं। सोमवार की रात वे अपनी पत्नी सुकवारा बाई के साथ घर में ही थे। उनकी पत्नी खाना बना रही थी।

इसी दौरान उनका बेटा संतोष घर आया। उसने पारिवारिक बातों को लेकर अपने पिता से विवाद करना शुरू कर दिया। अपनी बीमारी का हवाला देकर उन्होंने बेटे को जाने के लिए कहा। इस पर संतोष ने अपने पिता को जान से मारने की धमकी देकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बीच सुकवारा बाई बीच-बचाव करने आई। युवक ने अपनी मां को भी मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta