छत्तीसगढ़

रायपुर में सियान जतन क्लिनिक का किया जा रहा है आयोजन

Nilmani Pal
1 March 2022 11:27 AM GMT
रायपुर में सियान जतन क्लिनिक का किया जा रहा है आयोजन
x

रायपुर। रायपुर शहर की 2 शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया जा रहा है। 2 मार्च 2022 को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,गुढ़ियारी एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,भांटागाँव में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्ध जनों का निःशुल्क जाँच एवं उपचार किया जाएगा | अस्पतालों में विशेष रूप से 4 विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। सियान जतन क्लीनिक 2 मार्च 2022 को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। वह देर शाम तक संचालित होगा। सियान जतन क्लीनिक में नाक,कान,गला, आंख सम्बन्धी समस्या, मोतियाबिंद, हड्डी रोग एवं मांसपेशियों से संबंधित, डायबिटीज,हाइपरटेंशन और न्यूरोलॉजिक संबंधित बीमारियों का निःशुल्क जाँच,उपचार एवं निःशुल्क दवाई वितरण किया जाएगा |

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,गुढ़ियारी एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,भांटागाँव दोनों ही अस्पतालों में नाक कान गला(ENT) रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं मेडिसिन स्पेशलिस्ट अपनी सेवा प्रदान करेंगे | इसके अतिरिक्त दंत रोग विशेषज्ञ एवं फिजियोथेरेपी की भी सुविधा भी प्रदान की जाएगी | उपरोक्त क्लिनिक का आयोजन रायपुर शहर के उत्तर व दक्षिण छोर में किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Next Story