छत्तीसगढ़

एसआई की मौत, रायपुर के खम्हारडीह थाने में थे पदस्थ

Admin2
6 April 2021 3:39 PM GMT
एसआई की मौत, रायपुर के खम्हारडीह थाने में थे पदस्थ
x

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने में पदस्थ एसआई की मौत हो गई है। मृतक एसआई का नाम वेदव्यास दीवान था और गरियाबंद के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक एसआई दीवान की एक सप्ताह पहले ही तबीयत खराब हुई थी। तबीयत खराब के चलते वो अपने घर गरियाबंद चले गये थे। आज सुबह अचानक फिर से सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान आज उनकी की मौत हो गयी। फिलहाल एसआई की कोरोना रिपोर्ट अभी नहीं आई है। एसआई दीवान खम्हारडीह थाने में पदस्थ थे और पुलिस लाईन के क्वाटर में रह रहे थे।

Next Story