छत्तीसगढ़

2 नक्सलियों को मार गिराने वाले एसआई और हेड कांस्टेबल हुए पदोन्नत

Nilmani Pal
13 April 2023 3:47 AM GMT
2 नक्सलियों को मार गिराने वाले एसआई और हेड कांस्टेबल हुए पदोन्नत
x
छग

नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भापुसे.) के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। विदित हो कि जिला नारायणपुर क्षेत्रान्तर्गत संचालित नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारी/जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति का आदेश पूर्व में पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी किया गया था, जिसके परिपालन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में पदोन्नत अधिकारियों का स्टॉर सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया.

जिसमें पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) विनय साहू के द्वारा अधिकारी/कर्मचारी को स्टॉर लगाकर पदोन्नत किया गया है। जिन अधिकारियों को क्रमशः पूर्व पदोन्नत किया गया है उनमें उप निरीक्षक मनीष कुमार नेताम जिन्हे उप निरीक्षक से निरीक्षक एवं प्र.आर. सुशील कुमार सोम को प्र.आर. से सहायक उप निरीक्षक का स्टॉर/बैज लगाकर पदोन्नत किया गया है। ज्ञात हो कि वर्ष 2021 में ग्राम हितुल, थाना ओरछा क्षेत्रान्तर्गत हुए पुलिस - नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए 2 नक्सलियों को मार गिराया गया था। उक्त घटना पर उपरोक्त अधिकारियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति दिया गया है।



Next Story