छत्तीसगढ़
झींगा पालन से सशक्त होंगी दीदियाँ, सालाना मिलेगी 1 लाख की आमदनी
Shantanu Roy
5 Sept 2025 11:13 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की स्व-सहायता समूह की दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें लखपति महिला पहल योजना के अंतर्गत लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र और मत्स्य पालन विभाग, सुकमा का सहयोग रहा। कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों मुरतोण्डा, भेलवापाल, गादीरास, झापरा और गोंगला से आई कुल 16 दीदियों ने भाग लिया।
विशेषज्ञों ने बताया कि झींगा पालन आजीविका गतिविधि से प्रति परिवार को सालाना लगभग 1 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आय संभव है। प्रशिक्षण में झींगा पालन की तकनीक, तालाब प्रबंधन, चारा व्यवस्था और विपणन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि जिले में आजीविका के नए अवसरों के सृजन की भी मजबूत पहल साबित हो रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सुकमा से जिला मिशन प्रबंधक, विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (सुकमा), सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र की टीम भी मौजूद रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





