छत्तीसगढ़
पंडित बृजेश शरण देव महराज श्रद्धालुओं को सूना रहें श्रीमद भगवत कथा, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
29 Dec 2022 4:33 PM GMT

x
छग
रायपुर। राजधानी के सत्ती बाजार के यशोदा अपार्टमेंट में 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस कथा को सुनाने के लिए गौलोक धाम निवासी अनंत श्री विभूषित ब्रह्मऋषि टीकमाचार्य महाराज के शिष्य पं. बृजेश शरण देव जी श्रीमुख से श्रद्धालु कथा सुन रहे हैं। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, प्रभुपाद, पंडित बृजेश महाराज के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण करा रहे है। बृजेश महाराज भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर रहे है। वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
कथा व्यास बृजेश शरण देव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा व्यास ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान श्रीकृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए।
Next Story