छत्तीसगढ़
श्री रामलला दर्शन योजना: रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
Shantanu Roy
4 Feb 2026 10:35 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और संवेदनशील पहल का परिणाम आज रायगढ़ जिले में देखने को मिला, जब श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 112 श्रद्धालुओं का 15वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। वर्षों से मन में संजोया गया श्री रामलला के दर्शन का सपना आज श्रद्धालुओं के लिए साकार हो रहा है। यात्रा के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह, भक्ति और भावनात्मक उल्लास देखने को मिला। जय श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। एक तीर्थयात्री ने भावुक स्वर में कहा, “बचपन से रामायण में रामजन्मभूमि की कथाएँ सुनते आए हैं, आज पहली बार उसी पावन भूमि पर कदम रखने का सौभाग्य मिलने जा रहा है।
यह पल शब्दों से परे है- आँखें नम हैं और मन आनंद से भरा हुआ है।” श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन, आवास एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। श्रद्धालुओं को रायगढ़ से बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक पहुँचाया गया, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। जत्थे के मार्गदर्शन और सहयोग हेतु अधिकारियों की टीम भी उनके साथ भेजी गई। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी और उनके सुरक्षित, सुखद और सफल दर्शन की कामना की।
श्री रामलला दर्शन योजना का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जत्थे को यात्रा में पूर्ण सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं। योजना में शामिल श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच, साफ-सुथरा आवास और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यात्रियों ने यात्रा के दौरान प्रशासन की तैयारी और मार्गदर्शन की सराहना की। सभी ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल ने उनके जीवन का सबसे बड़ा आध्यात्मिक सपना पूरा किया है। यह योजना न केवल धार्मिक आस्था को साकार कर रही है, बल्कि लोगों में भक्ति और सामाजिक सौहार्द को भी प्रोत्साहित कर रही है। इस प्रकार, श्री रामलला दर्शन योजना राज्य शासन की जनहित और संवेदनशील प्रशासनिक पहल का जीवंत उदाहरण बनी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





