छत्तीसगढ़

बहादुरी दिखाते बेटे और भतीजे ने शख्स को दी नई जिंदगी

Nil dhankar
29 March 2025 2:28 PM IST
बहादुरी दिखाते बेटे और भतीजे ने शख्स को दी नई जिंदगी
x
पढ़े पूरी खबर

धमतरी। 2 बच्चों ने गजब की बहादुरी दिखाई है। रुद्री नदी में तैराकी के लिए गए पिता को उसके बेटे और भतीजे ने डूबने से बचा लिया। बच्चों को तैरना नहीं आता था, फिर भी उन्होंने जान बचाने का साहस दिखाया। इतना ही नहीं दोनों ने सीपीआर देकर उसे होश में भी ले आए।

आमातालाब के रहने वाले संतोष देवांगन (46) अपने बेटे और भतीजे को रुद्री नदी ले गए। तैराकी सिखाने के दौरान पहले तो बेटे आशु (11) का पैर फिसल गया। तभी संतोष ने बेटे को बचाने तुरंत वहां आ गए। संतोष ने पहले बेटे आशु और और भतीजे मेहुल (10) को किनारे की ओर धक्का देकर सुरक्षित किया। इसी बीच वे खुद गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पिता को डूबता देख बेटे आशु और भतीजे मेहुल हड़बड़ा गए। दोनों को तैरना नहीं आता था, ऐसे में उन्हें कुछ समझ नहीं रहा था वो क्या करें। दोनों बच्चों ने हिम्मत दिखाई और गहरे पानी में उतरकर उन्हें बाहर खींच लिया। डूबने की वजह से संतोष बेहोश हो चुके थे। बच्चों ने सीपीआर देकर उन्हें होश में भी ले आए।

भतीजे मेहुल ने वहां एक व्यक्ति से मोबाइल मांगा और फिर घरवालों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद घरवाले मौके पर पहुंचे। वहीं संतोष को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां वे अब आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।


Next Story