छत्तीसगढ़

4 खाद्य दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस, कालाबाजारी करने का आरोप

Nil dhankar
10 Feb 2022 2:35 PM IST
4 खाद्य दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस, कालाबाजारी करने का आरोप
x
छग न्यूज़

रायपुर। छग में रबी फसल के लिए रासायनिक खादों की किल्लत हो गई है। दूसरी ओर सहकारी सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं होने के कारण किसान दर-दर भटकाने को मजबूर है। गांवों से लेकर शहरों तक में खाद की जबरदस्त कालीबाजारी की जा रही है। किसान, मजबूरी में महंगे दाम में निजी दुकानों से खाद खरीद रहे हैं। इधर, खाद की कालाबाजारी को देखते हुए कृषि विभाग ने निरीक्षण करके रायपुर जिले के चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

अधिकारियों का कहना है कि इस साल रबी फसल के लिए केंद्र सरकार से 7.50 लाख मीट्रिक टन यूरिया, पोटाश, डीएपी, सुपर फास्फेट, एनपीके जैसे खाद की मांग की गई थी, लेकिन प्रदेश को 3.20 लाख मीट्रिक टन खाद ही मिला है। बता दें कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सात फरवरी को बंद हुई है। इस कारण कई सोसायटियों में खाद नहीं बांट रहे थे। इधर, अधिकारियों का कहना है कि सोसायटियों में खाद है, लेकिन जब बांटने की बारी आई तो खाद की कमी बताने लगे।


Next Story