छत्तीसगढ़

अनुपस्थित 7 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, अपर कलेक्टर ने मांगा जवाब

Nilmani Pal
30 March 2022 5:18 PM IST
अनुपस्थित 7 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, अपर कलेक्टर ने मांगा जवाब
x
छग

अम्बिकापुर। कलेक्टर सजीव कुमार झा के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव ने बुधवार को प्रातः 10ः15 बजे तहसील कार्यालय अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 7 कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे जिन्हें कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। अनुपस्थितों में सहायक ग्रेड-02 श्रीमती केतन साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर शिल्पा एक्का, सहायक ग्रेड-03 जीनत जहां एवं संगीता खलखो, चैनमैन सिकंदर राम, भृत्य श्रीमती भोली बाई एवं विनोद कुशवाहा शामिल है। इन्हें तीन दिनों के अंदर अनुपस्थित रहने का कारण बताना होगा।

ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालयों का संचालन प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार समय पर कार्यालय में उपस्थित रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Story