छत्तीसगढ़

3 महीने से गायब सरकारी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी

Nilmani Pal
10 May 2022 1:28 AM GMT
3 महीने से गायब सरकारी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी
x

गरियाबंद। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे ने आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 02 श्री मोहित कुमार मांझी को पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है। किंतु 3 माह व्यतीत हो जाने के बावजूद भी श्री मांझी द्वारा तत्संबंध में कोई जवाब प्रस्तुत किया है और न ही कर्तव्य पर उपस्थित हुआ है। जो कि कार्यालयीन आदेशों का उल्ल्ंघन है तथा शासकीय सेवा के प्रति लापरवाही, उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के सर्वथा प्रतिकूल तथा सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन है। एसीटी ने श्री मांझी को 3 दिवस के भीतर कर्तव्य पर उपस्थित होने कहा है। उपस्थित नहीं होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए वो स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Next Story