छत्तीसगढ़

42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित के कारण कलेक्टर ने की कार्रवाई

jantaserishta.com
27 Jan 2025 9:05 PM IST
42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित के कारण कलेक्टर ने की कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में निकाय पंचायत चुनाव के तहत 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संबंधितों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने नोटिस का निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 25 जनवरी मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। सेमरा, पेण्ड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक समेत विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story