राजधानी के सीएम हॉउस में चली गोली, पुलिस जवान ने खुद को किया शूट, विभाग में मचा हड़कंप

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोपाल। राजधानी के पुलिस जवान की ख़ुदकुशी करने का मामला रुकते नहीं जा रहा है। एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान के खुदकुशी करने से विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरु कर दी है।
मृतक जवान का नाम अजय सिंह सेंगर है। मृतक सीएम हाउस में तैनात था। मंगलवारा थाना इलाके में वह किराए का मकान लेकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि जवान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
जिस दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठाया उस वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। मृतक का परिवार कुछ दिन पहले ही भोपाल से बाहर गया था। गोली की आवाज सुनने के बाद पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे थे जवान लहूलुहान हालत में पड़ा था।
जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक ने आत्म हत्या क्यों की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





